फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A minor was called home and raped, threatened to kill in Binasar village in Churu

Churu: बिनासर गांव में नाबालिग से घर बुलाकर दुष्कर्म, जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 22 Apr 2023 06:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Apr 2023 06:30 PM IST
सार

चूरु के बिनासर गांव में पड़ोसी युवक ने नाबालिग को घर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया है। इसे लेकर नाबालिग की मां ने शुक्रवार रात महिला थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
A minor was called home and raped, threatened to kill in Binasar village in Churu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजस्थान के चूरु के बिनासर गांव से घर में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां ने शुक्रवार रात परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


सदर थाना सीआई रजीराम ने बताया कि रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति और वह खुद मजदूरी करते हैं। इसलिए घर से सुबह जाकर शाम को वापस आते हैं। घर में उसकी 16 साल की बेटी अकेली रहती है। शुक्रवार सुबह नाबालिग बेटी घर में उल्टी कर रही थी। वह पिछले चार दिन से उदास रह रही है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, उसको मैंने तसल्ली देकर पूछा तो उसने बताया कि 15 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे वह बाहर आई। तभी पड़ोसी टीकूराम नायक घर के बाहर खड़ा था। जो उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। उसके घर में परिवार का कोई व्यक्ति नहीं था। वापस आने लगी तो टीकूराम हाथ पकड़कर कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रिपोर्ट में बताया गया कि घटना के बारे में परिवार के लोगों को बताने पर आरोपी ने नाबालिग को और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण नाबालिग ने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को तबीयत खराब होने पर सच्चाई सामने आई है।


पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने नाबालिग का डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल करवाया है। वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed