फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A farmer land was auctioned yesterday in Ramgarh Pachwara village of Dausa for non-payment of the loan amount

राजस्थान में चुनावी वादे फेल: ऋण नहीं चुकाया तो किसान की जमीन कर दी गई नीलाम, गुहार लगाने पर भी नहीं माने अधिकारी

Wed, 19 Jan 2022 02:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Jan 2022 02:59 PM IST
सार

 राजस्थान के दौसा जिले में ऋण नहीं चुका पाने पर नीलाम की गई किसान की जमीन का मसला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्षी पार्टी भाजपा अब गहलोत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
A farmer land was auctioned yesterday in Ramgarh Pachwara village of Dausa for non-payment of the loan amount
राजस्थान में किसान की जमीन कर दी गई नीलाम - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा किसान की कर्जमाफी का वादा फेल होता दिखाई दे रहा है। दरअसल, दौसा जिले में कर्ज नहीं चुका पाने पर एक किसान की 15 बीघा जमीन अधिकारियों ने नीलाम कर दी। किसान ने अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई फिर भी अधिकारी नहीं माने। ऐसे में जमीन नीलाम होने के बाद किसान का परिवार आत्महत्या करने को मजबूर है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार कर्जमाफी के वादे के साथ सत्ता में आई थी लेकिन तीन साल बाद भी यह पूरा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
जिस कजोड़ मीणा नाम के किसान की जमीन नीलामी की गई है वह दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा के जामुन की ढाणी का रहने वाला था। कजोड़ मीणा ने राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक से केसीसी का लोन लिया था। वर्ष 2017 तक किसान ने सात लाख रुपये नहीं चुकाया। दुर्भाग्य से कुछ दिन बाद कजोड़ मीणा की मौत भी हो गई। इसके बाद बैंक उसके बेटे पर पैसे जमा करने के लिए दबाव बनाने लगी, लेकिन बेटे ने असमर्थता जताई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से और सरकार के कर्जमाफी के इंतजार में ऋण जमा नहीं हो पाया। इसके बाद तो बैंक बार-बार नोटिस भेजने लगी लेकिन किसान भी असमर्थता जताता रहा। अंत में बैंक के अधिकारियों ने जमीन को निलाम करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


सात लाख का ऋण, 46 लाख 51 हजार रुपए में नीलाम हुई जमीन 
जमीन कुर्की के आदेश के बाद जब किसान परिवार ने पैसे जमा नहीं किए ऐसे में मंगलवार को नीलामी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। ऐसे में किसान कजोड़ मीणा की करीब 15 बीघा 2 बिस्वा जमीन की नीलामी हुई। और 46 लाख 51 हजार रुपए में किसान की जमीन नीलाम कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed