फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A dog scratched a four year old girl playing in the Dholpur courtyard and caused her to bleed to death.

Dholpur: आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची पर झपटा आवारा कुत्ता; नोच-नोच कर किया लहूलुहान, मां ने बचाया

Fri, 06 Oct 2023 03:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 06 Oct 2023 03:22 PM IST
सार

बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मां ने बच्ची को बचाया। कुत्ते ने बुरी तरह से बच्ची को जगह-जगह काटा लिया है। घायल बच्ची को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
A dog scratched a four year old girl playing in the Dholpur courtyard and caused her to bleed to death.
बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची मां। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर राजाखेड़ा थाना इलाके के गांव देवदास का पुरा में शुक्रवार को घर के आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने नोच-नोच कर बच्ची को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल बच्ची का गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पिता भागीरथ ने बताया चार वर्षीय बच्ची लता घर के आंगन में खेल रही थी। मां में खाना बना रही थी। आंगन में खेल रही बच्ची पर आवारा कुत्ता ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बुरी तरह से बच्ची को जगह-जगह काटा लिया है। चीखने चिल्लाने की आवाज पर मां बच्ची को बचाने पहुंची। डंडे के सहयोग से आवारा कुत्ते के चंगुल से बच्ची को मुक्त कराया गया। लहुलुहान अवस्था में बच्ची को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


बच्ची के मुंह एवं हाथ पैरों पर गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में बच्ची का उपचार किया जा रहा है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर समरवीर सिंह सिकरवार ने बताया आवारा कुत्ते के काटने से चार साल की बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हुई है। चिकित्सकों की देखरेख में बच्ची का उपचार किया जा रहा है। बच्ची की ड्रेसिंग की गई है। एंटी रेबीज के इंजेक्शन बच्ची को लगाए गए हैं। बच्ची की सेहत का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। फिलहाल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed