{"_id":"63d4ebdb9bd981127b6da86a","slug":"7330-mw-power-production-started-in-rajasthan-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: थर्मल बिजली घरों का 22 सालों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए कितना हुआ उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: थर्मल बिजली घरों का 22 सालों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए कितना हुआ उत्पादन
Sat, 28 Jan 2023 03:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 28 Jan 2023 03:04 PM IST
सार
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के कोयला बेस्ड 7580 मेगावाट क्षमता की यूनिट्स से 7330 मेगावाट बिजली प्रोडक्शन शुरू होने पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने दी बधाई।
विज्ञापन
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के थर्मल बिजली घरों की 7580 मेगावाट क्षमता की यूनिट्स में से शनिवार को 7330 मेगावाट क्षमता की इकाईयां चल रही हैं। यह उत्पादन जुलाई 2000 से लेकर अब तक के 22 वर्षों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के मैनेजमेंट और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के कोयला आधारित विद्युत गृहों में स्थापित तापीय इकाइयों की कुल विद्युत उत्पादन 7580 मेगावाट में से 7330 मेगावाट क्षमता की इकाईयां संचालित की जा रही हैं। जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन
आरवीयूएनएल के सीएमडी ने इंजीनियर-कर्मचारियों को दी बधाई
राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी आर. के. शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर कर तापीय विद्युतगृहों के सभी इंजीनियर और कर्मचारियों को बधाई देते हुए बताया कि निगम के इंजीनियर्स की देखरेख और लगातार मेहनत, बेहतर रखरखाव, अच्छी एनुअल मेंटिनेंस के कारण ही इस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को हासिल किया गया है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इसी तरह उत्पादन निगम अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य की विद्युत आपूर्ति में अपना योगदान देता रहेगा।
विज्ञापन