फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   6 year old innocent dies after eating glass ball in Dausa

Dausa: घुमना गांव में खेलते-खेलते कंचा निगलने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, गले में अटकने से नहीं ले पाया सांस

Sun, 14 Jan 2024 09:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Jan 2024 09:35 PM IST
सार

मकर संक्रांति पर यहां कांच की गोली यानी कंचे खेलने का चलन है। सुमाडा की ढाणी के बच्चों के साथ 6 वर्षीय खुशीराम भी कंचे से खेल रहा था और उसे निगल गया।

विज्ञापन
6 year old innocent dies after eating glass ball in Dausa
मासूम खुशीराम का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा जिले के घुमना गांव के सुमाडा की ढाणी में 6 वर्षीय मासूम खुशीराम की कांच की गोली (कंचा) निगलने से हालत खराब हो गई। परिजन उसे गीजगढ़ के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मासूम खुशीराम के पिता पुखराज ने बताया कि मकर संक्रांति पर यहां कांच की गोली यानी कंचे खेलने का चलन है। सुमाडा की ढाणी के बच्चों के साथ 6 वर्षीय खुशीराम भी कंचे से खेल रहा था। खेलते-खेलते मासूम खुशीराम कांच के कंचे को निगल गया। इसके बाद खुशीराम को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां गीजगढ़ के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने खुशीराम की हालत को देखा और उसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम खुशीराम की मौत के चलते पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। उधर, खुशीराम की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed