{"_id":"643bba932eeb0893ef01d5b8","slug":"6-people-injured-after-wall-of-shop-collapsed-in-sangriya-town-of-hanumangarh-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: संगरिया कस्बे में निर्माणाधीन दुकान की दीवार गिरने से 6 लोग हुए घायल, दो मिस्त्री हनुमानगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: संगरिया कस्बे में निर्माणाधीन दुकान की दीवार गिरने से 6 लोग हुए घायल, दो मिस्त्री हनुमानगढ़ रेफर
Sun, 16 Apr 2023 02:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:36 PM IST
सार
संगरिया कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर निर्माणाधीन दुकान की दीवार शनिवार को ढहने से छह जने घायल हो गए। हादसे में दुकान मालिक समेत छह लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
निर्माणाधीन दुकान की गिरी दीवार
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर निर्माणाधीन दुकान की दीवार शनिवार को ढहने से छह जने घायल हो गए। इनमें दो मिस्त्री, दो मजदूरों सहित दुकान मालिक और चाय वाला शामिल है। घायलों को राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। दो मिस्त्रियों को हनुमानगढ़ ले जाया गया। वहां से एक को श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मनोनीत पार्षद देपाल सोनी ने बताया कि कस्बा के वार्ड 35 निवासी राजेन्द्र उर्फ राजू सोनी (45) पुत्र मोहनलाल की बस स्टैंड पर गणपति ज्वेलर्स नाम से दुकान है। ठेकेदार जोगेंद्र को इसका निर्माण कार्य ठेका पर दिया हुआ है। आम दिनों की तरह शनिवार सुबह ठेकेदार, एक मिस्त्री और दो मजदूर जालियों से बनी पैड पर खड़े करीब बीस फुट दीवार पर नई ईंटों से ऊंची करने का काम चला रहे थे। इसी दौरान ऊपरी मंजिल की छत के लिए 12 फुट पर झीरी निकालते समय दस फुट की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई।
विज्ञापन
पानी की मोटर, टंकी, जाली समेत भवन निर्माण सामग्री के बीच मलबे में दुकान मालिक राजेंद्र सोनी, ठेकेदार जोगेन्द्र उर्फ निक्का (40), मिस्त्री राजू (28) पुत्र लीलूराम, दो मजदूर हरबंश (35) पुत्र काशीराम और धर्मपाल (27) पुत्र कृष्ण कुमार समेत वहां खड़ा एक चायवाला कन्नी सिंधी (35) पुत्र रमेश कुमार दबने से घायल हो गए।
विज्ञापन
पड़ोसियों और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। मजदूर धर्मपाल और हरबंश, दुकान मालिक राजेंद्र सोनी तथा कन्नी सिंधी को मामूली चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मिस्त्री जोगेन्द्र और राजू को बेहतर इलाज के लिए हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। जहां से गंभीर हालत में मिस्त्री जोगेंद्र को इलाज के लिए दुकान मालिक राजेंद्र सोनी और समाजसेवी राज किंगरा श्रीगंगानगर ले गए। जोगेन्द्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।