{"_id":"6529273515920ec5010ecc15","slug":"55-year-old-woman-dies-after-being-hit-by-train-in-barmer-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सत्संग सुनकर वापस घर जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आई, मौके पर ही हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सत्संग सुनकर वापस घर जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आई, मौके पर ही हो गई मौत
Fri, 13 Oct 2023 04:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 13 Oct 2023 04:47 PM IST
सार
बाड़मेर जिले में एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सत्संग सुनकर अपने घर जा रही थी। पटरी पास करते समय वह ट्रेन से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में सत्संग सुनकर घर लौट रही 55 साल की महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना बाड़मेर शहर के मधुबन कॉलोनी की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला सत्संग से रेलवे ट्रैक पार कर अपने घर नेहरू नगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान ट्रेन आने से वह उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद महिला के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन