फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   44 Congress contenders for Jaipur Bagru, Vidyadhar Nagar and Adarsh Nagar assembly seats

Congress: जयपुर की 3 विधानसभा सीटों के लिए 44 दावेदार, बगरू से 27, विद्याधर नगर से 11 और आदर्श नगर से 6 आवेदन

Tue, 22 Aug 2023 10:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Aug 2023 10:15 PM IST
सार

जयपुर की तीन विधानसभा सीटों से कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए 44 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। बाकी बची अन्य सीटों के लिए बुधवार (कल) को आवेदन लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
44 Congress contenders for Jaipur Bagru, Vidyadhar Nagar and Adarsh Nagar assembly seats
कल भी दावेदारों से लिए जाएंगे आवेदन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी हुईं हैं। कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर जयपुर शहर की 3 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए। मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र बगरू, विद्याधर नगर और आदर्श नगर क्षेत्रों में प्रदेश प्रभारी, जिला प्रभारियो ने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक की। साथ ही इस दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दावेदारों से आवेदन लिए। तीनों सीट से कुल 44 उम्मीदवारों ने आवेदन दिए हैं। 

विज्ञापन


बगरू विधानसभा में प्रदेश प्रभारी पप्पू लाल प्रजापति , जिला प्रभारी जुल्फीकार नसीराबादी और दोनों ब्लॉक अध्यक्ष की मौजूदगी में 27 बायोडाटा प्राप्त हुए। प्रमुख आवेदकों में विधायक गंगा देवी , लीलावती वर्मा, तारा बेनीवाल , राजेश जाजोरिया , आशा सिंहवाडिया, रुक्मणी सोयल , दीपक डंडोरिया ने अपने आवेदन दिए।
विज्ञापन


विद्याधर नगर विधानसभा में प्रदेश प्रभारी डॉ शिखा मील, जिला प्रभारी कमल शर्मा और दोनों ब्लॉक अध्यक्षों की मौजूदगी में 11 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें प्रमुख रूप से सीताराम अग्रवाल , शशि गुप्ता,मंजू शर्मा , सुशील पारीक , हरेंद्रसिंह जादौन ने आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श नगर विधानसभा में प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, जिला प्रभारी विक्रम सिंह पवार और दोनों ब्लॉक अध्यक्षों की मौजूदगी में 6 बायोडाटा प्राप्त हुए। जिसमें प्रमुख रूप से विधायक रफीक खान , जाकिर गुडएज, इमरान कुरैशी, उमरदराज ने अपने आवेदन पेश किए।


सांगानेर, मालवीय नगर, हवा महल, किशनपोल, सिविल लाइंस क्षेत्र की बैठकें कल
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने बताया कि जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की शेष विधानसभा सांगानेर, मालवीय नगर, हवा महल, किशनपोल, सिविल लाइंस क्षेत्र की बैठकें कल आयोजित की जाएगी। जिसमें चुनाव लड़ने वाले दावेदारों से आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed