फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   4 family members killed, 5 injured after car collides with truck in Barmer Rajasthan

दर्दनाक हादसा: राजस्थान के बाड़मेर में बोलेरो-ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पांच घायल

Mon, 18 Oct 2021 09:39 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 18 Oct 2021 09:39 PM IST
सार

हादसे में मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरूष सदस्य हैं। घायलों को सिणधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
4 family members killed, 5 injured after car collides with truck in Barmer Rajasthan
राजस्थान के बाड़मेर में बोलेरो-ट्रक की टक्कर - फोटो : Social media

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक बोलेरो और ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। हादसा बाड़मेरजिले के भूंका भगत सिंह मेगा हाईवे पर हुआ। गाड़ी में गुजरात के एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे। वें बाड़मेर के जसोल माजीसा मंदिर में दर्शन कर वापस गुजरात जा रहे थे। हादसे में मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरूष सदस्य हैं। घायलों को सिणधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सिणधरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ बलदेव राम के अनुसार टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो की मौत अस्पताल में हुई। हादसे में मृतकों की पहचान गोमती, भावना, चेना भाई, काना भाई के रूप में हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed