फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   30 kg gold five luxury cars seized acb team action jaipur jda engineer chittorgarh transport officer and jodhpur police inspector

राजस्थान: इंजीनियर के घर छापा, 30 किलो सोना व पांच लग्जरी कारें बरामद, तीन लॉकर खोलने बाकी

Fri, 02 Jul 2021 10:22 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: कुमार संभव Updated Fri, 02 Jul 2021 10:22 AM IST
सार

एसीबी की टीम ने सबसे पहले जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के इंजीनियर निर्मल गोयल के घर कार्रवाई की। यहां आय से 1450 फीसदी ज्यादा संपत्ति मिली। इनमें 30 किलो सोना, पांच लग्जरी गाड़ियां, जयपुर की पॉश कॉलोनी में चार घर, फार्महाउस, 3.87 लाख नगद और 245 यूरो शामिल हैं।

विज्ञापन
30 kg gold five luxury cars seized acb team action jaipur jda engineer chittorgarh transport officer and jodhpur police inspector
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अभियान लगातार जारी है। एसीबी की टीम ने जयपुर, जोधपुर और चित्तौड़गढ़ में तीन अफसरों के 14 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। इस दौरान टीम के हाथ इतना अकूत खजाना लगा कि हर किसी की आंखें चौंधियां गईं। दरअसल, एक अधिकारी के घर से तो उसकी आय से 1450 फीसदी ज्यादा संपत्ति बरामद हुई।

विज्ञापन

जयपुर में जेडीए अफसर के घर छापा

जानकारी के मुताबिक, एसीबी की टीम ने सबसे पहले जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के इंजीनियर निर्मल गोयल के घर कार्रवाई की। यहां आय से 1450 फीसदी ज्यादा संपत्ति मिली। इनमें 30 किलो सोना, पांच लग्जरी गाड़ियां, जयपुर की पॉश कॉलोनी में चार घर, फार्महाउस, 3.87 लाख नगद और 245 यूरो शामिल हैं। इनके अलावा तीन बैंकों में लॉकर अभी खोले जाने बाकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चित्तौड़गढ़ में परिवहन अधिकारी पर कार्रवाई

बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने चित्तौड़गढ़ में जिला परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा के घर पर भी कार्रवाई की। यहां टीम के बाद करीब दो करोड़ रुपये के निवेश के कागजात मिले। इसके अलावा एक लाख रुपये नगद, विदेश यात्राओं के दस्तावेज, महंगी बाइक और गाड़ियां भी बरामद किए गए।

विज्ञापन

जोधपुर में इंस्पेक्टर के घर छापा

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जोधपुर में इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा के घर पर छापा मारा। जांच के दौरान जोधपुर, भोपाल और बीकानेर में चार जगह साढ़े चार करोड़ के निवेश की जानकारी मिली। यह संपत्ति इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा की आय से 333 फीसदी ज्यादा है। सूरसागर थाने में तैनात इंस्पेक्टर के पास जोधपुर में जमीन, भोपाल में 10 बीघा जमीन, स्कूल के अलावा तीन बसें मिली हैं।

लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी की टीम

गौरतलब है कि राजस्थान में कई दिनों से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम कार्रवाई कर रही है। पिछले सप्ताह एसीबी की टीम ने जयपुर में लेबर कमिश्नर प्रतीक जागड़िया को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। वहीं, भरतपुर पुलिस अधिकारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को भी डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed