फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   3 children Mother married with lover husband caught in objectionable condition Jaipur Love Affair

Rajasthan: 3 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ की शादी, पति ने 2 बार आपत्तिजनक हालत में पकड़ा; पुलिस ने नहीं सुनी

Fri, 21 Jul 2023 06:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 21 Jul 2023 06:47 PM IST
सार

एक विवाहिता ने तीन बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी कर ली। दो महीने पहले वह घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई, इसके बाद वापस नहीं लौटी। इससे पहले दो बार उसका पति उसे समझा बुझाकर वापस ले आया था। लेकिन, इस बार पत्नी लापता हुई तो उसे पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है।

विज्ञापन
3 children Mother married with lover husband caught in objectionable condition Jaipur Love Affair
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला तीन बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ शादी कर ली। वह दो साल से युवक के संपर्क में थी। पीड़ित पति ने पत्नी को दो बार किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पकड़ा, लेकिन समाज और परिवार की बदनामी के डर से समझा बुझाकर उसे वापस घर ले आया। 

विज्ञापन


करीब दो महीने पहले विवाहिता एक फिर घर से फरार हो गई। लेकिन, इस बार वह अपने साथ गहने और घर में रखी नकदी भी ले गई। पति ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित पति ने थाने में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। जिसके बाद पता चला कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर ली है। 
विज्ञापन


पीड़ित पति ने इसकी रिपोर्ट लिखवानी चाही, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। अधिकारियों और थाने के चक्कर लगाने के बाद युवक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद इस्तगासे के आधार पर अब केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरान करने वाला ये मामला शहर के तिंवरी कस्बे का है। गवारिया बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जैसलमेर के पोकरण में रहने वाली अनीता (बदला हुआ नाम) से उसकी शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए, जिनकी उम्र 6, 8 और 10 साल है। दो साल उसकी पत्नी पोकरण में रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आई। इसके बाद दोनों में अवैध संबंध शुरू हो गया। 

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसने अनीता को दो बार उसके प्रेमी के साथ पकड़ा। एक बार में उसने दोनों को संबंध बनाते हुए पकड़ा, लेकिन बदनामी और परिवार बिखरने के डर से वह उसे समझा बुझाकर घर ले आया। इसके बाद दोना साथ रहने लगे। 

28 मई को अनीता पीहर जाने की बात कहकर घर से निकल गई। वह अपने साथ घर में रखी नकदी और जेवर भी ले गई थी। शाम तक वह ना तो अपने पीहर पहुंची और ना वापस घर लौटी। रिश्तेदारों से जानकारी लेने के बाद भी उसकी कोई खबर नहीं मिली तो 31 मई को उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 


इसके कुछ दिन बाद उसे पता चला कि अनीता ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। पीड़ित पति अनीता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराने गया तो पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। इसे लेकर उसने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने भी नहीं सुनी। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब न्यायालय के आदेश पर इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed