{"_id":"64d4b6e5536e615d01036423","slug":"21-56-crore-approved-for-development-of-residential-schools-synthetic-track-will-be-built-in-rajasthan-univer-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रेसिडेंशियल स्कूलों के विकास के लिए 21.56 करोड़ स्वीकृत, इस यूनिवर्सिटी में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रेसिडेंशियल स्कूलों के विकास के लिए 21.56 करोड़ स्वीकृत, इस यूनिवर्सिटी में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
Thu, 10 Aug 2023 03:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Aug 2023 03:37 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से इन आवासीय विद्यालयों में ओपन जिम, खेलकूद सामग्री, चपाती मशीन, स्मार्ट इन्टरेक्टिव टीचिंग बोर्ड के साथ शिक्षण सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इसके अलावा इन आवासीय स्कूलों में विभिन्न मेंटिनेंस, मरम्मत और निर्माण कार्य किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के आवासीय विद्यालयों के विकास के लिए सीएम गहलोत ने 21.56 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी में 6 करोड़ रुपए की लागत का सिंथेटिक ट्रैक बनाने की भी मंजूरी सीएम ने दी है।
विज्ञापन
प्रदेश में वंचित तबके के स्टूडेंट्स को अच्छी शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों के आधुनिकीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 21.56 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से इन आवासीय विद्यालयों में ओपन जिम, खेलकूद सामग्री, चपाती मशीन, स्मार्ट इन्टरेक्टिव टीचिंग बोर्ड के साथ शिक्षण सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इसके अलावा इन आवासीय स्कूलों में विभिन्न मेंटिनेंस, मरम्मत और निर्माण कार्य किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
इससे इन आवासीय स्कूलों में रहने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ट वातावरण मिल सकेगा और उनका शैक्षिक और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। जिसके इम्पलीमेंटेशन में यह स्वीकृति दी गई है।
सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए 6 करोड़ मंजूर
प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को मोटिवेट करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए 6 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।इस निर्णय से विश्वविद्यालय में स्पोर्टस गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और प्रैक्टिस के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वर्ष 2023-24 के बजट में घोषणा की थी। घोषणा को लागू करने के लिए यह स्वीकृति दी गई है।