फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   2 crore 60 lakh hawala money recovered from luxury car in Chittorgarh

Rajasthan: लग्जरी कार से हवाला के 2 करोड़ 60 लाख रुपये बरामद, पैसे गुजरात लेकर जा रहे थे दो आरोपी

Wed, 16 Nov 2022 12:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 16 Nov 2022 12:15 PM IST
सार

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका तो चालक असहज हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पांच बोरों में हवाला के साढ़े ढाई करोड़ रुपये मिले।

विज्ञापन
2 crore 60 lakh hawala money recovered from luxury car in Chittorgarh
जब्त हवाला के पैसे - फोटो : Social Media

विस्तार

चित्तौड़गढ़ की कोतवाली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से ढाई करोड़ से अधिक हवाला राशि पकड़ी है। कार चालक ने बताया कि वह राशि गुजरात ले जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस रूटीन नाकाबंदी के दौरान गाड़ियों को चेक कर रही थी, तभी कोटा हाइवे पर एक लग्जरी कार आई। पुलिस ने रोका तो कार चालक असहज होने लगा और वो जल्दी ही निकलने की फिराक में था। ऐसे में पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली। पुलिस को गाड़ी से पांच बोरों में दो करोड़ 60 लाख रुपये नगद मिले। पुलिस ने कार चालक रमेश कुमार (45 साल) और उसका साथी उत्तमजीत (उम्र 50 साल ) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


विक्रम सिंह थानाधिकारी कोतवाली के अनुसार ये दोनों गुजरात की ओर जा रहे थे और वो राशि को हवाला के दूसरे स्थान पर पहुंचने का प्लान था। दोनों आरोपी उदयपुर के हैं। पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर दोनों किसको पैसे देने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed