Sirohi: बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में मिले बैग, विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब जब्त
Sirohi: बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में मिले बैग से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब की 19 बोतलें जब्त की गई। पकड़ी गई शराब की कीमत 33970 रुपये बताई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली त्यौहार व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सवारी गाड़ियों में शराब/मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए रेलवे सुरक्षाबल द्वारा सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में निरीक्षक विकास कुमार की अगुवाई में टीम द्वारा बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में मिले बैग से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब की 19 बोतलें जब्त की गई। पकड़ी गई शराब की कीमत 33970 रुपये बताई गई है।
3 बैग संदिग्ध हालात में मिले
रेलवे सुरक्षाबल निरीक्षक विकास कुमार की अगुवाई में गठित टास्क टीम में सहायक उपनिरीक्षक रामदयाल शर्मा, काॅस्टेबल अमरचंद एवं कांस्टेबल विनोद कुमार द्वारा सवारी गाडी सं. 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन को चेक करने के दौरान पिंडवाड़ा-आबूरोड के बीच आगे के सामान्य कोच में 3 बैग संदिग्ध हालात में मिले। बैग को खोलकर तलाशी लेने पर तीनों बैग में अंग्रेजी शराब की 19 बोतलें पाई गई। शराब को जब्त कर अग्रिम कारवाई के लिए आबकारी थाना आबूरोड को सौंप दिया गया।