फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   14 buffaloes being taken from Gujarat to Rajasthan in Eicher truck

Sirohi: गुजरात से आयशर ट्रक में राजस्थान ले जाई जा रही 14 भैंस छुड़वाई, ट्रक जब्त, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 23 Dec 2023 07:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Dec 2023 07:50 PM IST
सार

Sirohi: गुजरात से आयशर ट्रक में राजस्थान ले जाई जा रही 14 भैंस छुड़वाई गई है। इस पूरे मामले के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही इन भैंसों को पांजरापोल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
14 buffaloes being taken from Gujarat to Rajasthan in Eicher truck
गुजरात से आयशर ट्रक में राजस्थान ले जाई जा रही 14 भैंस छुड़वाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समीपवर्ती गुजरात के अमीरगढ़ पुलिस द्वारा गुजरात से आयशर ट्रक में राजस्थान ले जाई जा रही 14 भैंसे छुड़वाई गई है। इस मामले में ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही इन भैंसों को पांजरापोल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


ट्रक में 14 भैंस भरी हुई थी
जानकारी के अनुसार इस मामले में मिली सूचना के आधार पर जीवदया प्रेमी चित्रासनी के पास खड़े थे। जैसे ही ट्रक वहां से गुजरा तो उन्होंने उसका पीछा किया और अमीरगढ़ चेक पोस्ट के पास ट्रक को रूकवाया। ट्रक में 14 भैंस भरी हुई थी, इनको ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था।
विज्ञापन


पशु क्रूरता का मामला दर्ज
इसके बाद ट्रक को अमीरगढ़ पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जीवदया कार्यकर्ता मनीष चंद्र महेंद्रभाई परमार की शिकायत पर बसु और वडगाम के ट्रक चालक डायाभाई परषोत्तमभाई रावल पर पशु क्रूरता का मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed