{"_id":"6445fd55caee519c8501bad8","slug":"13-year-old-girl-raped-in-a-village-of-revdar-tehsil-of-sirohi-district-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: घर से शौच के लिए गई नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, बचाने गई पीड़िता की मां से भी की मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: घर से शौच के लिए गई नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, बचाने गई पीड़िता की मां से भी की मारपीट, केस दर्ज
Mon, 24 Apr 2023 09:24 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 24 Apr 2023 09:24 AM IST
सार
सिरोही जिले के रेवदर तहसील के मंडार तनाव क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर के पास जंगल में गई एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटियों पर हो रहें जुल्म रुकने का नाम से नहीं ले रहे। सिरोही ज़िले के रेवदर तहसील के मंडार तनाव क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले शौच के लिए घर से निकली 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ उसके घर के पास बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार बालिका के चिल्लाने की आवाज सुन कर पीड़िता की मां मौके पर बचाने पहुंची। तो आरोपी ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की व मारपीट की और मौके से रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंडार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने परिवार के साथ जाकर रिपोर्ट दी। सुपुर्द रिपोर्ट में बताया कि दो दिन पूर्व शुक्रवार शाम सात बजे वह अपने घर के पास शौच करने गई थी। जाते समय आबूरोड क्षेत्र के निवासी आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। चिल्लाने पर उसकी मां बचाने आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए धक्का-मुक्की की। वहीं पीड़िता का सिरोही में पुलिस ने मेडिकल करवा दिया है।
विज्ञापन