{"_id":"5b70268042c79247487c7962","slug":"11-pakistani-citizens-in-rajasthan-custody-inquiries-doing-bsf","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में 11 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, बीएसएफ कर रही पूछताछ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में 11 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, बीएसएफ कर रही पूछताछ
भाषा, बीकानेर
Updated Sun, 12 Aug 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अनूपगढ़ शहर में पिछले दो दिनों में बिना आवश्यक अनुमति के यात्रा कर रहे 11 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आज बताया कि श्रीगंगानगर जिले में स्थित अनूपगढ़ शहर की सीमा पाकिस्तान से लगती है।
विज्ञापन
सहायक सब इंस्पेक्टर (अनूपगढ़) पूरन सिंह ने कहा कि कल रात अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन पर पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। वे कथित तौर पर अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। हालांकि हिरासत में लिये गये पांच लोगों के पास हरिद्वार का वीजा था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा मुहैया करायी गयी सूचना के मुताबिक इलाके में विभिन्न स्थानों से आज छह अन्य पाकिस्तानियों को हिरासत में लिया गया।
उन्होंने बताया कि सभी 11 पाकिस्तानी नागरिकों से राजस्थान पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है।