{"_id":"35ad6d1db7b79277a2af6acece29203f","slug":"youth-showed-promise-for-the-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौज में भर्ती के लिए नौजवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौज में भर्ती के लिए नौजवानों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 05 Jan 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फौज में नौजवानों की भर्ती के लिए चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पटियाला-संगरूर सड़क पर फौज के मैदान में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया 14 जनवरी तक जारी रहेगी।
पहले दिन बरनाला जिले के करीब 3800 नौजवानों ने शारीरिक परीक्षा, मेडिकल परीक्षा में हिस्सा लिया और बाद में मौके पर ही फौज के अधिकारियों की ओर से नौजवानों के दस्तावेजों की जांच की गई।
फौज के भर्ती डायरेक्टर कर्नल विश्व भार्गव ने बताया कि रैली में हिस्सा लेने के लिए राज्य के पांच जिलों के करीब 30 हजार नौजवानों की ओर से ऑनलाइन प्रणाली के जरिये आवेदन दिए गए थे। इसके आधार पर आज से 11 जनवरी तक बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर और मानसा जिलों के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के सहयोग से भर्ती प्रक्रिया को सुचारु ढंग से पूरा करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। दौड़ में पास होने वाले उम्मीदवारों का डोपिंग टेस्ट भी किया जा रहा है। बायोमीट्रिक प्रणाली के जरिये नौजवानों की उंगलियों व आंखों की स्कैनिंग भी की जाती है, ताकि किसी भी उम्मीदवार के साथ हेराफेरी की संभावना को खत्म किया जा सके।
भर्ती रैली के लिए नौजवानों ने सुबह से ही रैली स्थल पर पहुंचना शुरू कर दिया था और पुलिस प्रशासन ने आवाजाही व्यवस्था को सुचारु बनाने व सुरक्षा के लिए स्तरीय प्रबंध किए हुए हैं। पांच जनवरी को जिले की समाना, पातड़ां, नाभा और राजपुरा तहसीलों के उम्मीदवारों की ओर से भर्ती रैली में हिस्सा लिया जाएगा।