फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Young man entered Gurdwara Sahib with shoes

पटियाला : समाना में शराब के नशे में जूतों समेत गुरुद्वारा साहिब में घुसा युवक, अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 24 Nov 2021 02:42 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Young man entered Gurdwara Sahib with shoes
पटियाला। थाना सदर समाना के अधीन पड़ते गांव जोड़ा माजरा स्थित गुरुद्वारा साहिब के अंदर शराबी हालत में एक व्यक्ति के जूतों समेत अंदर घुस जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब कमेटी के प्रधान की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान रघबीर सिंह (22 साल) निवासी गांव जोड़ामाजरा के तौर पर हुई है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया था। जहां उसे सुनवाई के बाद अदालत द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गुरुद्वारा साहिब कमेटी के प्रधान हरदीप सिंह ने शिकायत की है कि शाम के समय रोजाना की तरह ग्रंथी सिंह गुरुद्वारा साहिब में पाठ कर रहा था। करीब साढ़े पांच बजे आरोपी रघबीर सिंह शराबी हालत में जूतों व जुराबों समेत गुरुद्वारा साहिब में घुस गया।
विज्ञापन

इसके बाद ईरोपी ने अपनी जेब से पैसे निकाले और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने रखे गोलक के ऊपर फेंकने लगा। गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा का उल्लंघन होता देख सेवादार बाबू सिंह ने तुरंत आरोपी को रोकते हुए दरबार साहिब से बाहर निकालने की कोशिश की। आरोपी धक्का-मुक्की करने लगा। इस वजह से ग्रंथी सिंह को पाठ बीच में छोड़कर आरोपी को दरबार साहिब से बाहर निकालना पड़ा। थाना सदर समाना के इंचार्ज अंकुरदीप सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत द्वारा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed