{"_id":"2ed3fb267511aab2bfdbc9bfd57e2c0f","slug":"you-showed-a-aap-mps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सांसदों ने दिखाए बगावती तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सांसदों ने दिखाए बगावती तेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 06 Jul 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) की केंद्रीय लीडरशिप के खिलाफ सूबे के सांसदों ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। सभी नाराज हैं कि उन्हें प्रदेश की नई बाडी के चुनाव में शामिल नहीं किया गया।
सोमवार को पटियाला में आप सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के आवास पर एक गुप्त बैठक हुई, जिसमें इस चुनाव के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जल्द मिलकर नाराजगी जताने का फैसला लिया गया। डॉ. गांधी ने इसकी पुष्टि की।
सूबे के 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में आप की जीत की राह मुश्किल होती जा रही है। अब पार्टी हाईकमान के खिलाफ सांसदों ने ही बगावत के सुर अपना लिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल सांसद इस बात से नाराज हैं कि पार्टी हाईकमान ने अपने स्तर पर ही पिछले दिनों प्रदेश की नई बाडी का चुनाव कर लिया। इन चुनावों में किसी सांसद को शामिल नहीं किया गया। उनकी राय तक नहीं पूछी गई।
सोमवार को पटियाला में आप सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के घर एक गुप्त बैठक हुई, जिसमें सांसद हरिंदर सिंह खालसा शामिल हुए। सांसद प्रोफेसर साधु सिंह के साथ फोन के जरिये कांफ्रेंसिंग करके संपर्क किए जाने की बात सामने आई है। बैठक में सांसद भगवंत मान विदेशी दौरे पर होने के कारण शामिल नहीं हो सके।
डॉ. गांधी ने अमर उजाला से बात करते हुए माना कि पार्टी हाईकमान की ओर से सांसदों को शामिल न करके अपने स्तर पर पंजाब की नई बाड़ी का चुनाव करना गलत है। उन्होंने कहा कि उनके समेत चारों सांसद इस कदम से नाराज हैं। भगवंत मान भी उनके साथ हैं।
जल्द ही वह सभी इन चुनावों के खिलाफ केजरीवाल से मिलेंगे और अपनी नाराजगी जताएंगे। डा. गांधी ने कहा कि चुनावों में जिन लोगों को जिम्मेदारियां दीं, उनके खिलाफ भी आवाज उठाई जाएगी।
सांसदों में पैैदा हुई नाराजगी के मद्देनजर चुनावों को रद भी किया जा है। वजह पहली बार पंजाब के सभी सांसद एक ही बात पर हाईकमान के खिलाफ खड़े हुए हैं। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी अपने सांसदों की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहेगी और चुनाव रद भी कर सकती है।
पार्टी हाईकमान से पिछले काफी समय से नाराज चल रहे सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी का धड़ा अब मजबूत होता लग रहा है। हाईकमान ने जिस तरह से अपने ही सांसदों को दरकिनार करके अपने स्तर पर पंजाब की नई बाडी का चुनाव कर डाला, उससे अब सभी नाराज है और इस बात के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकजुट हो गए हैं।