फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Women protest at toll plaza

टोल प्लाजा पर महिलाओं ने लगाया धरना, बच्चों के साथ पहुंचीं प्रदर्शन करने

Sun, 17 Jan 2021 06:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Women protest at toll plaza
पटियाला के गांव धरेड़ी जट्टां पास टोल प्लाजा पर धरना देती महिलाएं। - फोटो : PATIALA
पटियाला। गांव धरेड़ी जट्टां के पास टोल प्लाजा पर रविवार को बड़ी संख्या में किसान परिवारों की महिलाओं, बच्चों और अन्य लोगों ने धरना देेकर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। साथ ही 26 जनवरी पर दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के पटियाला जिले के प्रधान रणजीत सवाजपुर ने कहा कि सोमवार को इसी जगह पर महिला किसान दिवस मनाया जाएगा। लोगों को 26 जनवरी की तैयारी करवाने के लिए को बैठकें की जाएंगी। वहीं किसान नेताओं गुरनाम सिंह, सुरिंदर सिंह, रामकरण, इंद्रमोहन सिंह ने खेती कानूनों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अगली बैठक में कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग मान जाए। ऐसा न होने पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed