फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Women Commission wrote a letter to President to remove Vice Chancellor of Patiala Law University

पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी में बवाल: वाइस चांसलर को हटाया जाए; महिला कमीशन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Thu, 26 Sep 2024 10:02 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Sep 2024 10:02 PM IST
सार

पटियाला की राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में चल रहा बवाल थम नहीं रहा है। अब इस मामले में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को हटाने के लिए राष्ट्रपति को लेटर लिखा गया है। पंजाब महिला कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पत्र लिखकर यह मांग की है।

विज्ञापन
Women Commission wrote a letter to President to remove Vice Chancellor of Patiala Law University
पटियाला की लॉ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला की राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ का विवाद थम नहीं रहा है। अब यह मामला राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के पास भी पहुंच गया है। पंजाब महिला कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मांग की है कि पटियाला की राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. जय शंकर सिंह को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए। कमीशन ने इस मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


लड़कियों से जुड़े इस संवेदनशील मामले में अभी तक वीसी ने मामले को सुलझाने के लिए संयुक्त समिति गठित नहीं की है, इसलिए तुरंत उनको वीसी के पद से हटाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


रविवार को वीसी ने अचानक गर्ल्स हॉस्टल में चेकिंग अभियान चलाया था। छात्राओं का आरोप है कि वीसी के साथ कोई भी महिला स्टाफ नहीं था। ये उनकी निजता का उल्लंघन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी ने किए कमेंट
छात्राओं ने आरोप लगाया था कि वीसी ने लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने पर कमेंट किए थे, जिसके बाद से ही छात्राओं की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार को महिला कमीशन की चेयरपर्सन ने यूनिवर्सिटी का दौरा किया था और छात्राओं के साथ वीसी से भी बात की थी। उन्होंने संयुक्त समिति बनाने की अपील की थी, बावजूद इसके यह समिति नहीं बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed