{"_id":"65ec6b0674f3ef521c07f06c","slug":"weather-will-deteriorate-again-in-punjab-it-will-rain-for-four-days-from-tomorrow-patiala-news-c-284-1-ptl1001-3832-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, कल से चार दिन होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, कल से चार दिन होगी बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, कल व 13 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से चार दिनों के लिए पंजाब के कईं हिस्सों में बारिश होगी। खास तौर से सोमवार व 13 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिन बारिश के आसार हैं। वहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक पंजाब में सक्रिय होने जा रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने जा रहा है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कम कमी दर्ज की जाएगी।
फिरोजपुर रहा सबसे ठंडा
उधर, शनिवार को सात डिग्री के तापमान के साथ फिरोजपुर सबसे ठंडा रहा। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली वृद्धि के बावजूद अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, लुधियाना का 11.2 डिग्री, पटियाला का 11.6 डिग्री, बठिंडा का 8.4 डिग्री, पठानकोट का 9.2, जालंधर का 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक है। सबसे अधिक 27 डिग्री का तापमान पटियाला का दर्ज किया गया। लुधियाना का 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का 26.2, पठानकोट का 26.6 डिग्री, जालंधर का 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।