फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Weather update of Punjab mausam oct 24 rain prediction

पंजाब में फिर बदलेगा माैसम: 24 अक्तूबर से मौसम लेगा करवट, कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंडक

Sat, 19 Oct 2024 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 03:47 PM IST
सार

मौसम विभाग ने 24 को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इससे पहले 23 अक्तूबर तक पंजाब का मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
Weather update of Punjab mausam oct 24 rain prediction
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में 24 अक्तूबर से मौसम करवट बदलने जा रहा है और ठंडक बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 24 को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इससे पहले 23 अक्तूबर तक पंजाब का मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 37.9 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.6, लुधियाना का 34.1, पटियाला का 34.6, पठानकोट का 31.9, फरीदकोट का 36.0, गुरदासपुर का 34.3, एसबीएस नगर का 31.8, फरीदकोट का 37.8, होशियारपुर का 32.5, फिरोजपुर का 36.2, जालंधर का 34.5, मोगा का 35.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.9 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 16.4 डिग्री का तापमान संगरूर का दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर का न्यूनतम तापमान 19.6, लुधियाना का 19.4, पटियाला का 20.1, पठानकोट का 18.5, बठिंडा का 20.7, गुरदासपुर का 18.5, फरीदकोट का 20.4, फाजिल्का का 17.2, फिरोजपुर का 19.3, होशियारपुर का 20.6,
विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर का 18.6, मोगा का 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed