{"_id":"62681f7613d9d02ee10a196d","slug":"warning-to-the-defaulters-of-powercom-pay-the-outstanding-bill-immediately-otherwise-the-electricity-connection-will-be-deducted-patiala-news-pkl448829554","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकाम की डिफाल्टरों को चेतावनी- तुरंत अदा करें बकाया बिल, वर्ना काटे जाएंगे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरकाम की डिफाल्टरों को चेतावनी- तुरंत अदा करें बकाया बिल, वर्ना काटे जाएंगे बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
पटियाला। वित्तीय संकट से जूझ रहे पावरकाम ने अब डिफाल्टर खपतकारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। पावरकाम ने मंगलवार को यहां अपने सरकारी व गैर सरकारी खपतकारों को बकाया बिजली के बिल तुरंत जमा कराने के आदेश जारी करते साफ किया कि ऐसा न करने वालों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे।
मुख्य इंजीनियर (वितरण) दक्षिण जोन पटियाला की ओर से दक्षिण जोन अधीन आते पटियाला, मोहाली, रोपड़, संगरूर और बरनाला जिलों के अधीन पड़ते निजी व सरकारी डिफाल्टरों के खिलाफ बिजली बिलों की खड़ी बकाया राशि की वसूली के लिए 22 अप्रैल 2022 से विशेष मुहिम शुरू की गई है। इसके नतीजे के तौर पर 24 अप्रैल तक सरकारी खपतकारों से 352.55 लाख रुपये और गैर सरकारी खपतकारों से 464.6 लाख रुपये की रकम रिकवर की जा चुकी है। इसी तरह अब तक कुल 817.15 लाख रुपये की रकम रिकवर की गई है। इस रिकवरी मुहिम दौरान ध्यान में आया है कि खपतकारों के बिजली सप्लाई कनेक्शन काटने से उनकी ओर से रकम भरवाने के बाद कनेक्शन को दोबारा चालू कराने के लिए कई बार मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है।
मुख्य इंजीनियर जोन दक्षिण इंजीनियर संदीप गुप्ता ने सभी खपतकारों को विशेष अपील की गई है कि जो भी औद्योगिक, व्यापारिक, घरेलू, अस्थायी आदि सरकारी व गैर सरकारी खपतकारों के खिलाफ बिजली बिलों की बकाया रकम खड़ी है, वह उस रकम की नगदी या महकमे की ओर से जारी विभिन्न डिजिटल मोड की सुविधा मुताबिक अपनी रकम तुरंत जमा कराएं। इसके अलावा अपील की गई है कि खपतकारों की ओर से इस कोताही रकम की गई अदायगी की रसीद संभाल कर रखी जाए, ताकि खपतकार को किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े।