फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Unemployed teachers protest on the streets of Patiala

सीएम सिटी में सड़कों पर भीख मांगने उतरे बेरोजगार अध्यापक

Fri, 18 Sep 2020 05:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Unemployed teachers protest on the streets of Patiala
पटियाला के बाजारों में भीख मांगते बेरोजगार शारीरिक शिक्षा अध्यापक। - फोटो : PATIALA
बेरोजगार शारीरिक शिक्षा अध्यापकों ने वीरवार को सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर भीख मांगी। उन्होंने सरकार से विज्ञापित पदों में बढ़ोतरी करके ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार अध्यापकों को एडजस्ट करने की मांग की। साथ ही अब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के धरनास्थल पर पहुंचकर बेरोजगार अध्यापकों की बात न सुनने पर रोष जताया। उधर शुक्रवार को भी सात बेरोजगार अध्यापक पानी की टंकी पर चढ़े रहे। बाकी साथी धरने पर बैठे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी जसविंदर सिंह और लखविंदर कौर ने कहा कि शिक्षा विभाग ने दो फरवरी 2020 को शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की 873 पोस्टों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। यह भर्ती प्रक्रिया बहुत लंबे समय बाद शुरू होने के कारण पंजाब में बेरोजगार शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। बहुत सारे बेरोजगार अध्यापक तो भर्ती के लिए तय आयु सीमा भी निकाल चुके हैं। इसके मद्देनजर सरकार से 873 की जगह 1000 और पोस्टों की वृद्धि करते हुए कुल 1873 पदों पर भर्ती की मांग की। इस मांग को लेकर अब तक बेरोजगार डीपीई अध्यापक पंजाब के हर विधायक व हर जिले के डीसी को मिलकर ज्ञापन दे चुके हैं। अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed