{"_id":"a26d250f31b4ba031e0378db1bcc4911","slug":"ultrasound-center-seal-of-nursing-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 08 Jan 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान रिकार्ड में कमियां पाए जाने पर सेहत विभाग ने कार्रवाई करते हुए नाभा में नर्सिंग होम के अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है।
सिविल सर्जन डा. राजीव भल्ला ने बताया कि भ्रूण हत्या रोकने और लिंग अनुपात में समानता लाने के लिए जिले में विभिन्न अल्ट्रासाउंड सेंटरों की चेकिंग की जाती है। इसके तहत नाभा के सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डा. अनूप मोदी की अगुवाई में एक टीम ने सर्कुलर रोड पर स्थित शारदा नर्सिंग होम के अल्ट्रासाउंड सेंटर के रिकार्ड की चेकिंग की।
टीम की ओर से सेंटर के रजिस्टर व रिकार्ड में काफी खामियां पाई गईं। इसके आधार पर टीम की ओर से दो सप्ताह के लिए शारदा नर्सिंग होम के अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है।
सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अगर कोई भी अल्ट्रासाउंड सेंटर लिंग की जांच करता है या संबंधित रिकार्ड सही तरीके से पूरा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कानून अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी। ऐसी चेकिंग भविष्य में भी जारी रहेंगी।