{"_id":"620fc45e96789223524b5dcc","slug":"two-youths-going-to-attend-marriage-died-in-road-accident-patiala-news-pkl4424229155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में शामिल होने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में शामिल होने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। समाना-पातड़ां रोड पर वीरवार देर रात कोर्ट कांप्लैक्स के नजदीक एक सड़क हादसे में कार सवार चार युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। घायलों को तुरंत पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। उधर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को काबू करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक हरदीप सिंह (23) निवासी गांव कडै़लमूणक, गुरजीवन सिंह (22) निवासी गांव बबनपुर ढानिया, भूपिंदर सिंह (23) निवासी गांव गांव बबनपुर ढानिया और जश्नप्रीत सिंह (22) निवासी गांव चुल्लड़ लहरा पटियाला के एक पीजी में इकट्ठे रहकर आईलेट्स की तैयारी कर रहे थे। लहरा में एक दोस्त के शादी समागम में शामिल होने के लिए चारों दोस्त वीरवार देर रात करीब डेढ़ बजे कार में पटियाला से चले थे। समाना के कोर्ट कांप्लेक्स के नजदीक पहुंचे, तो उनकी कार की आगे जा रहे ट्रक साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हरदीप सिंह और गुरजीवन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपिंदर सिंह व जश्नप्रीत सिंह गंभीर घायल हो गए। दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल दाखिल कराया गया है। जांच कर रहे एएसआई जजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक सलीम खान को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाला हरदीप सिंह अपने परिवार का इकलौता चिराग था।