फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two youths going to attend marriage died in road accident

शादी में शामिल होने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Fri, 18 Feb 2022 09:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
Two youths going to attend marriage died in road accident
पटियाला। समाना-पातड़ां रोड पर वीरवार देर रात कोर्ट कांप्लैक्स के नजदीक एक सड़क हादसे में कार सवार चार युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। घायलों को तुरंत पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। उधर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को काबू करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हरदीप सिंह (23) निवासी गांव कडै़लमूणक, गुरजीवन सिंह (22) निवासी गांव बबनपुर ढानिया, भूपिंदर सिंह (23) निवासी गांव गांव बबनपुर ढानिया और जश्नप्रीत सिंह (22) निवासी गांव चुल्लड़ लहरा पटियाला के एक पीजी में इकट्ठे रहकर आईलेट्स की तैयारी कर रहे थे। लहरा में एक दोस्त के शादी समागम में शामिल होने के लिए चारों दोस्त वीरवार देर रात करीब डेढ़ बजे कार में पटियाला से चले थे। समाना के कोर्ट कांप्लेक्स के नजदीक पहुंचे, तो उनकी कार की आगे जा रहे ट्रक साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हरदीप सिंह और गुरजीवन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपिंदर सिंह व जश्नप्रीत सिंह गंभीर घायल हो गए। दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल दाखिल कराया गया है। जांच कर रहे एएसआई जजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक सलीम खान को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाला हरदीप सिंह अपने परिवार का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed