{"_id":"5428dcee97ea4afe2b897322e7d5a9cd","slug":"two-young-men-killed-in-road-accidents-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 10 Jan 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पहले केस में लाली राम निवासी धर्मकोर्ट ने थाना सन्नौर पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका ममेरा भाई राम कुमार अपने मोटरसाइकिल पर पटियाला-सन्नौर रोड पर फ्रेंड्स कालोनी के नजदीक से गुजर रहा था। उसके साथ उसका दोस्त मनी कुमार भी था।
इसी बीच एक अज्ञात वाहन चालक ने राम कुमार के मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर मारी। इससे राम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त मनी कुमार को घायल हालत में राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया।
दूसरे केस में मनप्रीत सिंह निवासी हरी दास कालोनी ने सदर नाभा थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि वह अपने दोस्त अश्विनी कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर गांव अलौहरा के पास से जा रहा था। इसी बीच अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी।
विज्ञापन
इस हादसे में दोस्त अश्विनी कुमार की मौत हो गई, जबकि मनप्रीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।