{"_id":"4eefd411f088266efec2e39526ee42a9","slug":"two-workers-died-the-owners-charged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मजदूरों ने दम तोड़ा, मालिकों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मजदूरों ने दम तोड़ा, मालिकों पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब
Updated Sun, 22 Nov 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
गांव अम्बेमाजरा स्थित रुद्रा अलायॅज प्राइवेट लिमिटेड की लोहा पिघलाने वाली भट्ठी में धमाका होने से झुलसे 18 मजदूरों में दो की इलाज के दौरान लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं सात अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए फैक्टरी मालिकों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
मंडी गोबिंदगढ़ के थाना प्रमुख इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह ने बताया कि मरने वाले मजदूरों की पहचान अशोक कुमार (26) निवासी गांव लेपटोलिया थाना टीकापरती जिला पूर्णियां और दलीप मेहतो (30) निवासी आनंदपुर थाना बेलदौर जिला खड़गिया बिहार के तौर पर हुई है। वहीं सात अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
झुलसे सभी मजदूर भी बिहार के अलग-अलग जिलों से बताए जा रहे हैं, जिनमें 13 सीएमसी लुधियाना और 3 खन्ना के आईवीवाई अस्पताल में दाखिल हैं। थाना प्रमुख ने बताया पुलिस ने फैक्टरी मालिकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337, 338, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंडी गोबिंदगढ़ के गांव अम्बेमाजरा स्थित रुद्रा अलायॅज प्राईवेट लिमिटेड की लोहा पिघलाने वाली भट्ठी में शनिवार सवा दो बजे जबरदस्त धमाका हो गया था। इससे भट्ठी पर काम कर रहे 18 मजदूर गरम लोहा गिरने से झुलस गए थे।
फैक्टरी मालिकों ने झुलसे मजदूरों को लुधियाना और खन्ना के अस्पतालों में भर्ती कराया था। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्टरी का शेड, लोहा डालने वाली क्रेन और भट्ठी के परखचे उड़ गए थे और गरम लोहा मजदूरों पर गिर गया था।