{"_id":"161fd84f305ebfc13a171aeca9fe6076","slug":"two-more-workers-died-four-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और मजदूरों ने दम तोड़ा, अब तक चार मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और मजदूरों ने दम तोड़ा, अब तक चार मौतें
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब
Updated Tue, 24 Nov 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी गोबिंदगढ़ के गांव अंबेमाजरा स्थित रुद्रा अलॉयज में शनिवार लोहा पिघलाने वाली भट्ठी में धमाका होने से झुलसे 18 मजदूरों में दो और मजदूरों की मौत हो गई। इससे हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या चार हो गई है।
वहीं सोमवार को प्रवासी भलाई बोर्ड के चेेयरमैन आर सी यादव ने रुद्रा अलॉयज का दौरा किया। उनके साथ अमलोह उप मंडल की एसडीएम प्रभजोत कौर, एसएचओ नरिंदर सिंह भी थे।
फैक्टरी मालिकों को हादसे के दोषी बताते हुए आर सी यादव ने किया कि वह मंगलवार को डिप्टी सीएम से बैठक दौरान मजदूरों के आश्रितों को आर्थिक मदद देने की मांग करेंगे। साथ ही फर्नेस हादसे की फारेंसिक जांच कराने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने फैक्टरी के फोरमैन रोहित दास और मैनेजर से इस घटना से पहले के हालातों का जायजा लिया और मजदूरों द्वारा पहनी जाने वाली सेफ्टी जैकेट और टोपी के बारे में जानकारी ली। यादव ने एसडीएम मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यादव ने इंडस्ट्री के डिप्टी डायरेक्टर से फोन पर भी बात की।
खन्ना के आईवीवाई और लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में भर्ती मजदूरों की ताजा रिपोर्ट दिखाते हुए बताया कि अब तक चार मजदूरों की मौत हो चुकी है, जिनमें दिलीप कुमार को अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई थी। रविवार को को अशोक कुमार और सोमवार को लालू व सदानंद ने दम तोड़ दिया।
आरसी यादव ने कहा कि डायरेक्टर इंडस्ट्री फील्ड में जाने की बजाय अपने एसी दफ्तर में बैठकर बिना चेकिंग किए रिपोर्ट तैयार करके सरकार को भेज देते हैं। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं कमी जरूर है, जिसका खामियाजा मजदूरों को झेलना पड़ता है और सरकार बदनाम होती है।