फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two members of a motorcycle thief gang arrested

Patiala News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य अवैध हथियारों समेत काबू

Wed, 25 Sep 2024 03:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Two members of a motorcycle thief gang arrested
10 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद, दिल्ली से खरीद कर लाए थे हथियार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को पटियाला पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिलप्रीत सिंह उर्फ गांधी निवासी अमामगढ़ मोहल्ला समाना जिला पटियाला और गुरप्यार सिंह निवासी काहनगढ़ जिला पटियाला के तौर पर हुई है। इनके पास से पुलिस ने 32 बोर पिस्टल समेत दो जिंदा कारतूस, देसी कट्टा 315 बोर, देसी कट्टा 12 बोर बरामद की है। इसके साथ ही 10 चोरी के मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इस अवैध असलाह की खरीद दिल्ली से की थी और आगे इसे किसी अज्ञात व्यक्ति को महंगे रेट पर बेचना था। वहीं मोटरसाइकिलों को चोरी करने के बाद इनके स्पेयर पार्ट्स आगे बाहरी राज्यों में बेचने की ताक में थे।

एसएसपी डाॅ. नानक सिंह ने बताया कि आरोपियों को बडूंगर मडियां नजदीक बिजली बोर्ड के क्वार्टरों के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले समय के दौरान पटियाला शहर में मोटरसाइकिल व कारें चोरी होने की वारदातें सामने आ रही थीं। इसी की जांच के दौरान आरोपी साहिलप्रीत सिंह गुरप्यार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों का अदालत से तीन दिनों का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed