फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two eunuchs clash over occupation of the camp, five injured

डेरे पर कब्जे को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, पांच घायल

Tue, 25 May 2021 10:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two eunuchs clash over occupation of the camp, five injured
पटियाला में डेरे पर कब्जे को लेकर मंगलवार को किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान पांच किन्नरों के घायल होने की सूचना है। जिन्हें राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से भड़के किन्नरों के एक गुट ने बाद में फव्वारा चौक में जाम लगा दिया। पुलिस ने जब मौके पर पहुंच कर उन्हें धरने से उठाना शुरू किया तो उनमें से कुछ नग्न हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

जिन दो गुटों में भिडंत हुई, उनमें एक सिमरन महंत का गुट है, तो दूसरा पूनम महंत का गुट है। मौके पर पूनम गुट से संबंधित किन्नर जसलीन कौर ने आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले सिमरन महंत ने तीन करोड़ में अपना इलाका समेत जट्टां वाला चौतरा में एक मकान व इसके सामने पड़ते प्लाट को शबनम महंत को बेच दिया था। लेकिन अब सिमरन महंत इस सारी प्रापर्टी पर कब्जा करना चाहती है। इसी मंशा से मंगलवार को करीब 150 गुंडों को लेकर सिमरन महंत उनके डेरे पर पहुंच गई और वहां उन लोगों साथ मारपीट की और अलमारियों के ताले तोड़कर उनका सोना चांदी चुरा लिया। बाद में जब वह अपनी फरियाद लेकर थाना कोतवाली पहुंचे, तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इससे भड़के किन्नरों ने फव्वारा चौक में जाम लगा दिया। मौके पर जब पुलिस ने किन्नरों को समझा कर शांत कराना चाहा, तो वह नहीं माने। जबरदस्ती उठाकर गाड़ियों में ले जाना चाहा, तो कुछ किन्नर नग्न हो गए।
विज्ञापन

वहीं, सिमरन महंत ने दूसरे गुट के आरोपों का खंडन करते कहा है कि डेरे की प्रापर्टी उसकी है। दूसरा गुट जो डेरे की प्रापर्टी खरीदने के कागजात दिखा रहा है, वह गलत हैं। सिमरन महंत ने दूसरे गुट पर बाउंसरों की मदद से उन पर हमला करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस के मुताबिक राजिंदरा अस्पताल में जो पांच किन्नर उपचाराधीन हैं, उनमें एक गुट के तीन और दूसरे गुट के दो किन्नर हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed