फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Troubled by his wife's relations, the young man committed suicide by jumping into the Bhakra canal

पत्नी के संबंधों से परेशान युवक ने भाखड़ा नहर में कूदकर जान दी

Mon, 02 May 2022 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Troubled by his wife's relations, the young man committed suicide by jumping into the Bhakra canal
पटियाला। थाना घग्गा के तहत पड़ते गांव देधना के रहने वाले एक युवक ने पत्नी के संबंधों से परेशान होकर भाखड़ा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना घग्गा पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जगदीश सिंह निवासी गांव देधना ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके भाई जगसीर सिंह (30) की शादी मनप्रीत कौर के साथ हुई थी। बाद में मनप्रीत कौर के गांव देधना के ही रहने वाले गुरप्यार सिंह के साथ संबंध बन गए।
विज्ञापन

इसी बीच 24 अप्रैल 2022 को शाम के समय जगसीर सिंह ने अपने भाई जगदीश सिंह को बताया कि जब वह दोपहर के समय घर आया तो आरोपी गुरप्यार सिंह उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में लेटा था। विरोध करने पर दोनों ने उसे पीटा। इस कारण जगसीर सिंह काफी परेशान रहने लग गया। 27 अप्रैल 2022 को सुबह आठ बजे जगसीर सिंह बिना बताए घर से चला गया। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं लगा। जिसके बाद थाना घग्गा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एक मई को थाना घग्गा से फोन पर पता लगा कि जगसीर सिंह का शव भाखड़ा नहर से बरामद किया गया है। अपनी पत्नी व उसके प्रेमी से तंग आकर जगसीर सिंह ने भाखड़ा नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आते-जाते करता था परेशान, विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी
पटियाला। थाना पातड़ां के तहत पड़ते गांव भूतगढ़ में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में विवाहिता के पति के बयान पर गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति को नामजद किया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गुरमीत सिंह निवासी गांव भूतगढ़ ने पुलिस को बताया कि करीब 12 दिन पहले उसकी पत्नी कमला ने बताया था कि गांव का रहने वाला जस्सू सिंह उसको परेशान करता है व जान से मारने के अलावा उसके खिलाफ गलत अफवाहें फैलाने की भी धमकियां देता है। शिकायत करने पर पंचायत की ओर से आरोपी को काफी समझाया गया, लेकिन नहीं माना। आरोपी से तंग आकर उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed