फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Traffic police car, killing the villagers, another wounded

ट्रैफिक पुलिस की कार से ग्रामीण की मौत, दूसरा घायल

Sat, 09 Jan 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Sat, 09 Jan 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
 Traffic police car, killing the villagers, another wounded
हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात ट्रैफिक पुलिस नशे के हालत में अपनी कार सड़क पर पैदल जा रहे लोगों पर चढ़ा दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जब कि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


इस हादसे में तीन अन्य लोग बाल बाल बच गए। इसके बाद आरोपी पुलिस कर्मी को बचाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात रोपड़ बाईपास पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी करनैल सिंह अपनी कार पर जा रहा था। गांव शामपुरा के पास सड़क पर जा रहे दो लोगों पर करनैल सिंह ने कार चढ़ा दी, जबकि क ई लोगों ने भागकर जान बचाई। कार की चपेट में आए जशनप्रीत सिंह वासी खैराबाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप पुत्र केहर सिंह वासी खैराबाद  गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे तुरंत सिवल अस्पताल दाखिल करवाया गया। पुलिस कर्मी करनैल सिंह मौके से फरार हो गया। लोगों ने कुछ दूर तक उसे दौड़ाया ताकि उसे पकड़ा जा सके। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे जब कि स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों पर करनैल सिंह को भगाने के दोष लगाते को रोष प्रर्दशन किया। इस के बात देर रात सिटी पुलिस की ओर से हरदीप सिंह पुत्र केहर सिंह वासी गांव खैराबाद के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस कर्मी करनैल सिंह की कार से शराब की एक बोतल भी बरामद हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मी पर नशे में हादसा करने का आरोप लगाया तो वहां स्थिति तनावपुर्ण हो गई।


लोगों के गुस्से के चलते पुलिस ने देर रात करनैल सिंह की जांच सिविल अस्पताल में करवाई गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस कारवाई के बाद ही स्थानीय लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed