{"_id":"66f049029c1c35beb30e24c0","slug":"tractor-toy-collides-with-activa-two-children-killed-patiala-news-c-78-1-spkl1046-100487-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: ट्रैक्टर-टॉली ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: ट्रैक्टर-टॉली ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, दो घायल
Sun, 22 Sep 2024 10:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा। राजपुरा-अंबाला नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टॉली ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया है। जानाकरी के अनुसार नौशहरा निवासी कमलजीत कौर एक्टिवा पर जसप्रीत सिंह व दो बच्चों 8 साल के रवनीत सिंह व चार साल के अमरजीत के साथ गांव की तरफ जा रही थीं। गांव चमारू वाले पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। चारों लोग सड़क पर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई। कमलजीत कौर व जसप्रीत सिंह की हालत गंभीर है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन