{"_id":"615890188ebc3eb5c8575ced","slug":"three-laborers-killed-one-seriously-injured-due-to-lightning-patiala-news-pkl4287861137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: आसमानी बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला: आसमानी बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती
Sat, 02 Oct 2021 10:30 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:30 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक राजिंदरा अस्पताल में दाखिल लखवीर सिंह की हालत खबर लिखे जाने तक स्थिर बनी हुई थी। पुलिस ने लाशों का पोस्टमार्टम कराने के बाद इन्हें परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह और गुलजार सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटियाला के थाना भादसों के अधीन गांव रायमल माजरी में शनिवार सुबह आसमानी बिजली गिरने से ईंटों के भट्ठे पर काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। फिलहाल यह मजदूर सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन
थाना भादसों के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव रायमल माजरी में ईंट भट्ठे पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान आंधी चलने के बाद बारिश होने लगी। भीगने से बचने के लिए चारों मजदूर पास ही एक शेड की तरफ भागे।
विज्ञापन
आसमानी बिजली गिरने से गुरप्रीत सिंह (24), गुलजार सिंह (42) दोनों निवासी गांव रायमल माजरी और गुरलाल सिंह (32) निवासी गांव धनौरी की मौत हो गई, जबकि लखवीर सिंह (40) निवासी गांव कनसुहा खुर्द घायल गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक राजिंदरा अस्पताल में दाखिल लखवीर सिंह की हालत खबर लिखे जाने तक स्थिर बनी हुई थी। पुलिस ने लाशों का पोस्टमार्टम कराने के बाद इन्हें परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, नाभा से ही पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि आसमानी बिजली गिरने से मरे मजदूरों के परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए एसडीएम की ओर से रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी।