फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Three laborers killed and one seriously injured due to lightning

पटियाला: आसमानी बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

Sat, 02 Oct 2021 10:30 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 02 Oct 2021 10:30 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक राजिंदरा अस्पताल में दाखिल लखवीर सिंह की हालत खबर लिखे जाने तक स्थिर बनी हुई थी। पुलिस ने लाशों का पोस्टमार्टम कराने के बाद इन्हें परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
Three laborers killed and one seriously injured due to lightning
गुरप्रीत सिंह और गुलजार सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के थाना भादसों के अधीन गांव रायमल माजरी में शनिवार सुबह आसमानी बिजली गिरने से ईंटों के भट्ठे पर काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। फिलहाल यह मजदूर सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है।

विज्ञापन


थाना भादसों के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव रायमल माजरी में ईंट भट्ठे पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान आंधी चलने के बाद बारिश होने लगी। भीगने से बचने के लिए चारों मजदूर पास ही एक शेड की तरफ भागे।
विज्ञापन


आसमानी बिजली गिरने से गुरप्रीत सिंह (24), गुलजार सिंह (42) दोनों निवासी गांव रायमल माजरी और गुरलाल सिंह (32) निवासी गांव धनौरी की मौत हो गई, जबकि लखवीर सिंह (40) निवासी गांव कनसुहा खुर्द घायल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजिंदरा अस्पताल में दाखिल लखवीर सिंह की हालत खबर लिखे जाने तक स्थिर बनी हुई थी। पुलिस ने लाशों का पोस्टमार्टम कराने के बाद इन्हें परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, नाभा से ही पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि आसमानी बिजली गिरने से मरे मजदूरों के परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए एसडीएम की ओर से रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed