फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   three arrested with wire

बिजली की 37 क्विंटल तार समेत तीन काबू

Fri, 27 Sep 2013 10:55 PM IST
अमर उजाला पटियाला
अमर उजाला पटियाला Updated Fri, 27 Sep 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
three arrested with wire
पटियाला पुलिस ने चोरी की 36 क्विंटल 75 किलो बिजली की तार समेत तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ लाहौरी गेट थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि 26 सितंबर को लाहौरी गेट थाना पुलिस पार्टी ने पुरानी चुंगी राजपुरा के नजदीक चेकिंग अभियान छेड़ रखा था।

इस दौैरान सूचना मिली कि रजिंदर कुमार सिंगला, सोहन लाल दोनों पुत्र पूरन चंद, राहुल, गोलू दोनों पुत्र सोहन लाल निवासी तेज बाग कालोनी पटियाला, गोबिंद राम पुत्र सीतल दास निवासी राजपुुरा टाउन पटियाला, नवीन कुमार पुत्र जय भगवान निवासी वार्ड नंबर सात चीका (हरियाणा) ने एक गिरोह बनाया है।

ये बिजली की तारों व अन्य चोरी का सामान खरीद कर आगे बेचते हैं। इनके पास चोरी का माल टाटा 407 गाड़ी में रखा है।

ये लोग पटियाला और राजपुरा से सामान भरकर बेचने के लिए अन्य शहरों में जा रहे हैं। इस सूचना पर टाटा 407 से 36 क्विंटल 75 किलो बिजली की तार मिली।

इसकी कीमत 3.60 लाख रुपये बनती है। आरोपियों अशोक कुमार ड्राइवर, गोबिंद राम और नवीन कुमार को काबू कर लिया।
 
पूछताछ में सामने आया कि यह माल इन्होंने लुधियाना के कबाड़ बाजार में बेचना था। इनके दो साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed