फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The rally of contract nurses and Mulajimon

कांट्रैक्ट नर्सों और मुलाजिमों ने की रैली

Tue, 05 Jan 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 05 Jan 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
The rally of contract nurses and Mulajimon
मालवा क्षेत्र के बड़े अस्पतालों में शुमार सरकारी राजिंदरा अस्पताल समेत मेडिकल कालेज, टीबी अस्पताल में काम कर रही कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ और मुलाजिमों ने सोमवार को कामकाज छोड़कर जोरदार रोष रैली की।
विज्ञापन


यह रोष रैली मेन ओपीडी से शुरू होकर सभी वार्डों से होते हुए ठीकरीवाला चौक और फिर फव्वारा चौक में आकर समाप्त हुई। इस दौरान सरकार से बिना शर्त कांट्रैक्ट नर्सों व मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग की गई। सुबह 11 बजे से शुरू हुई यह रैली दोपहर एक बजे तक चली।
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए प्रधान कर्मजीत कौर औलख और वरिष्ठ उप प्रधान सतिंदरपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने तीन साल बाद रेगुलर करने का भरोसा दिया था, लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी सरकार कांट्रैक्ट नर्सों व मुलाजिमों को पक्का नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित मंत्री और विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ रेगुलर करने संबंधी बैठक भी हो चुकी है, लेकिन हमेशा वादों के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ इसलिए आज कामकाज छोड़कर रोष रैली निकाली गई।


अगर जल्द ही उनकी सेवाओं को रेगुलर न किया गया, तो आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार और उच्चाधिकारियों की होगी। इस मौके पर अमनदीप कौर संधू, राजेश कुमार, सुपिंदरपाल सिंह, हरजीत कौर, अमनदीप कौर गिल, गुरप्रीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed