{"_id":"682defe40302f0b1870bdaca","slug":"the-heat-record-was-broken-during-the-day-bathindas-temperature-reached-475-relief-from-rain-in-the-evening-patiala-news-c-284-1-ptl1001-8155-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: दिन में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड<bha>;<\/bha> बठिंडा का पारा 47.5 पहुंचा, शाम को बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: दिन में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड<bha>;</bha> बठिंडा का पारा 47.5 पहुंचा, शाम को बारिश से राहत
विज्ञापन
-हीट वेव ने झुलसाया, पंजाब में धूल भरी आंधी के बाद बरसे बादल
-आज भी रहेगा हीट वेव का प्रकोप, रात का पारा भी ज्यादा रहेगा
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बुधवार को हीट वेव के प्रकोप के चलते झुलसा देने वाली गर्मी रही और बठिंडा का पारा इस सीजन में अब तक का रिकाॅर्ड तोड़ते हुए 47.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, शाम को चली तेज धूल भरी आंधी व बारिश के चलते राहत भी मिली।
वहीं, मौसम विभाग ने वीरवार को भी पंजाब में हीट वेव व रात को तापमान ज्यादा रहने की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम भी शुष्क बना रहेगा। इससे तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है, लेकिन पंजाब में 24 मई से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन चार दिनों में पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है।
सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा तापमान
बुधवार को पंजाब के तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर हो गया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 26.3 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री, लुधियाना का 30.4 डिग्री, पटियाला का 29.8 डिग्री, पठानकोट का 28.0, बठिंडा का 28.4 डिग्री, जालंधर का 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बठिंडा 47.5
फाजिल्का 45.2
अमृतसर 43.5
फिरोजपुर का 43.0
लुधियाना 43.0
जालंधर का 41.7
पठानकोट 41.0
पटियाला 40.4
होशियारपुर 40.3