फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The accomplices who ran away got the accused released from custody while watching the police

पुलिस देखती रही साथी आरोपियों को हिरासत में छुड़वा हुए फरार

Fri, 01 Oct 2021 09:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
The accomplices who ran away got the accused released from custody while watching the police
राजपुरा। दुष्कर्म के दो आरोपियों को उनके साथी हिमाचल पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा कर फरार हो गए। हिमाचल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर शिमला ले जा रही थी। राजपुरा में लघुशंका के बहाने आरोपियों ने पुलिस पार्टी को रुकवाया। जहां उनके साथी पहले से तैयार थे। शिमला पुलिस देखती रह गई और आरोपियों के साथी उन्हें लेकर फरार हो गए। आरोपी हरियाणा के रतिया के रहने वाले हैं। घटना राजपुरा बाईपास स्थित काका ढाबे पर हुई।
विज्ञापन

हरियाणा के रतिया निवासी प्रिंस गर्ग व सुखजिंदर सिंह के खिलाफ शिमला सदर थाना में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। शिमला पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शिमला ले जा रही थी। राजपुरा पहुंचने पर आरोपियों ने लघुशंका के बहाने पुलिस पार्टी को रुकने के लिए कहा। शिमला पुलिस राजपुरा बाइपास पर काका ढाबे पर रुकी।
विज्ञापन

जहां पहले से ही आरोपियों के साथी तैयार थे। शिमला पुलिस देखती रह गई और दोनों आरोपी पुलिस को चकमा दे अपने साथियों के साथ कार से फरार हो गए। दुष्कर्म के आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद आसानी से फरार हो जाने से हिमाचल पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गया है। शिमला सदर थाना के एसआई राम गोपाल की शिकायत पर राजपुरा सिटी थाना में दोनों आरोपियों व उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपुरा सिटी पुलिस को दी शिकायत में शिमला सदर थाना में तैनात राम गोपाल ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों प्रिंस गर्ग व सुखजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर तफ्तीश के लिए शिमला ले जा रहे थे। राजपुरा बाइपास पहुंचने पर दोनों ने लघुशंका के लिए रुकने का आग्रह किया। जिस पर पुलिस पार्टी काका ढाबे पर रुकी।
लघुशंका के बाद जब पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाने के लिए ले जा रही थी, उसी समय आरोपियों के साथी दोनों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा कर कार में बैठा कर फरार हो गये। शिमला पुलिस की शिकायत पर राजपुरा सिटी थाने में हरियाणा के रतिया निवासी प्रिंस गर्ग, सुखजिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह व पप्पू गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिस आसानी से आरोपी शिमला पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए उससे हिमाचल पुलिस पर ही सवालिया निशान लग गया है। आशंका जताई जा रही है कि साजिश के तहत आरोपियों के साथी पुलिस हिरासत से छुड़वाने में सफल हुए हैं। इस संबंध में शिमला पुलिस के एसआई राम गोपाल ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं, बस स्टैंड राजपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed