फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Temperatures rise by 4.2 degrees as weather turns dry in Punjab

Patiala News: पंजाब में मौसम के शुष्क होते ही 4.2 डिग्री चढ़ा पारा

Fri, 11 Jul 2025 08:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Temperatures rise by 4.2 degrees as weather turns dry in Punjab
-अगले छह दिन भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मौसम के शुष्क होते ही तापमान में 4.2 डिग्री की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल पारा सामान्य के पास बना है। सबसे अधिक 36.7 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब में तापमान और बढ़ सकता है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, लुधियाना का 35.0 डिग्री, पटियाला का 34.5 डिग्री पठानकोट का 34.1 डिग्री, गुरदासपुर का 33.5 डिग्री, फाजिल्का का 35.2 डिग्री, फिरोजपुर का 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 26.0 डिग्री, पटियाला का 26.7 डिग्री, पठानकोट का 25.0 डिग्री, फरीदकोट का 26.7, फिरोजपुर का 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य के पास बना है। सबसे कम 24.1 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed