फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Temperatures rise by 1.5 degrees in Punjab, weather to be dry from today

Patiala News: पंजाब में 1.5 डिग्री चढ़ा पारा, आज से शुष्क होगा मौसम

Thu, 05 Jun 2025 08:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Temperatures rise by 1.5 degrees in Punjab, weather to be dry from today
-विभाग ने अगले पांच दिनों में 5 से 6 डिग्री तक पारा चढ़ने की संभावना जताई
विज्ञापन

-37.8 डिग्री के साथ समराला रहा सबसे गर्म
---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में गर्मी के तेवर तीखे होने जा रहा है। पंजाब में शुक्रवार से मौसम शुष्क हो जाएगा। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जताई है। वीरवार को भी पंजाब के तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, फिलहाल यह सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे बना है। सबसे अधिक 37.8 डिग्री का पारा समराला का दर्ज किया गया।


अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री, लुधियाना का 35.8 डिग्री, पटियाला का 36.8 डिग्री, पठानकोट का 36.4 डिग्री, बठिंडा का 36.8 डिग्री, गुरदासपुर का 36.0 डिग्री, फाजिल्का का 34.4 डिग्री, जालंधर का 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 23.0 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 19.7 डिग्री, पटियाला का 20.8 डिग्री, पठानकोट का भी 25.7 डिग्री, बठिंडा का 22.8 डिग्री, फरीदकोट का 24.0 डिग्री, फिरोजपुर का 22.8, जालंधर का 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे बना है। सबसे कम 18.9 डिग्री का पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed