{"_id":"646a267b2087bb84c00bbb77","slug":"temperature-reaches-near-45-degree-in-punjab-relief-from-heat-from-tomorrow-patiala-news-c-284-1-ptl1001-598-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में 45 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, कल से मिलेगी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में 45 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, कल से मिलेगी गर्मी से राहत
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, तीन से पांच डिग्री पारा गिरने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में रविवार को 2.2 डिग्री की वृद्धि के साथ पारा 44.6 डिग्री पहुंच गया। झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। हालांकि जल्द लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार (23 मई) से पंजाब में तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज व चमक के साथ बारिश होगी। सोमवार को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी होने की संभावना है।
पंजाब में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। समराला 44.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, पंजाब के अन्य शहरों में अमृतसर का पारा 43.0, लुधियाना का 42.5, पटियाला का 43.5, बठिंडा का 44.0, फिरोजपुर का 43.1, गुरदासपुर का 42.1, रोपड़ का 40.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि रही। हालांकि यह सामान्य के नजदीक रहा। सबसे कम 21.4 का न्यूनतम तापमान रोपड़ का दर्ज किया गया।