{"_id":"66f831b80212eb0a390e0f0e","slug":"stubble-was-not-burnt-in-punjab-for-second-consecutive-day-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5768-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में लगातार दूसरे दिन नहीं जली पराली, अब तक 98 ही मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में लगातार दूसरे दिन नहीं जली पराली, अब तक 98 ही मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न शहरों के एक्यूआई में भी आगे की तुलना में सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में शनिवार को लगातार दूसरे दिन पराली नहीं जली। इसके चलते पराली जलाने के कुल मामले 98 ही बने रहे। उधर पंजाब के विभिन्न शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में भी बीते दिनों की तुलना में सुधार है। जहां पहले मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना जैसे शहरों का एक्यूआई 200 के आंकड़े को छूने के नजदीक था। वहीं अब एक्यूआई 100 से भी नीचे दर्ज किया जा रहा है।
पंजाब में शुक्रवार की तरह शनिवार को भी पराली जलाने के मामले शून्य रहे। साल 2022 में भी आज के ही दिन पराली नहीं जली थी, लेकिन साल 2023 में 33 मामले हुए थे। इस तरह से पंजाब में पराली जलाने के कुल मामले 98 ही बने हुए हैं। साल 2023 में कुल मामले 65 और साल 2022 में 139 दर्ज किए गए थे। पंजाब में 15 सितंबर से सेटेलाइट के जरिए पराली जलाने के मामलों की मानीटरिंग हो रही है।
अब तक के आंकड़ों को देखे, तो पहले दिन पंजाब में पराली जलाने के 11 केस सामने आए थे। हालांकि 16 सितंबर को पंजाब में कहीं भी पराली नहीं जलाई गई, लेकिन 17 को पांच मामले, 18 को दो मामले और 19 को कोई भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ था। 20 सितंबर को 13 मामले, 21 को सबसे अधिक 21 मामले, 22 को 11 और 23 सितंबर को छह, 24 को 12, 25 को 12, 26 को पराली जलाने के 5 मामले हुए थे। पराली जलाने में जिला अमृतसर 59 मामलों के साथ पहले नंबर पर बना है।
विज्ञापन
वहीं 15 सितंबर से लेकर अब तक सात मामलों के साथ जिला गुरदासपुर दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा तरनतारन से छह, फिरोजपुर से चार मामले, जालंधर से भी चार, कपूरथला से छह, एसबीएस नगर से एक, फतेहगढ़ साहिब से भी एक, पटियाला से एक, रूपनगर से भी एक, एसएएस नगर से 5, संगरूर से 3 मामले सामने आए हैं। शनिवार को अमृतसर का एक्यूआई 68, बठिंडा का 82, जालंधर का 44, खन्ना का 46 और मंडी गोबिंदगढ़ का 67 दर्ज किया गया।