{"_id":"66fad6eedcf09026b3033f70","slug":"stubble-burnt-at-10-more-places-in-punjab-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5790-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में 10 और जगह जली पराली, अब तक 129 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में 10 और जगह जली पराली, अब तक 129 मामले
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ के एक्यूआई में फिर वृद्धि, 156 दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सरकार के लगातार दावों के बावजूद पंजाब में पराली जल रही है। सोमवार को 10 नए मामलों के साथ कुल संख्या बढ़कर 129 हो गई। सबसे अधिक पराली जलाने के चार मामले जिला अमृतसर से सामने आए, वहीं दो कपूरथला और जालंधर, लुधियाना. मालेरकोटला व संगरूर जिले में एक-एक मामला हुआ। अमृतसर कुल 75 मामलों के साथ टाॅप पर बना है। मंडी गोबिंदगढ़ के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 67 था, वहीं रविवार को बढ़कर 112 हो गया था। सोमवार को एक्यूआई 156 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में है और डॉक्टरों के मुताबिक इस एक्यूआई में खास तौर से फेफड़ों, अस्थमा व दिल के रोगों से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो सकती है। वहीं अमृतसर का एक्यूआई 53, बठिंडा का 68, जालंधर का 45, खन्ना का 64, लुधियाना का 45 और पटियाला का 69 दर्ज किया गया।
पंजाब में 15 सितंबर से सेटेलाइट के जरिए पराली जलाने के मामलों की मानीटरिंग हो रही है, अगर अब तक के आंकड़ों को देखे, तो पहले दिन पंजाब में पराली जलाने के 11 केस सामने आए थे। हालांकि 16 सितंबर को पंजाब में कहीं भी पराली नहीं जलाई गई, लेकिन 17 को पांच मामले, 18 को दो मामले और 19 को कोई भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ था। 20 सितंबर को 13 मामले, 21 को सबसे अधिक 21 मामले, 22 को 11 और 23 सितंबर को छह, 24 को 12, 25 को 12, 26 को पराली जलाने के 5 मामले हुए थे। 27 व 28 सितंबर को पराली के मामले शून्य रहे, लेकिन रविवार को 21 मामले हुए थे।