{"_id":"66ea7c06f2912f4d41017017","slug":"stubble-burning-cases-increased-in-punjab-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर जलने लगी पराली: तीन दिनों में ही पराली जलने के मामले पिछले दो सालों से अधिक, सरकार के सभी दावे हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर जलने लगी पराली: तीन दिनों में ही पराली जलने के मामले पिछले दो सालों से अधिक, सरकार के सभी दावे हवा
Wed, 18 Sep 2024 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:36 PM IST
सार
15 सितंबर को पंजाब में पराली जलने के 11 मामले रिपोर्ट हुए। इनमें 9 मामले अमृतसर, 1 तरनतारन और एक फिरोजपुर में सामने आया। वहीं 16 को पराली जलाने का कोई मामला नहीं हुआ, लेकिन मंगलवार को पांच मामले रिपोर्ट हुए और यह सभी जिला अमृतसर के हैं।
विज्ञापन
पंजाब में जलने लगी पराली
- फोटो : ANI/File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार के बड़े-बड़े दावों के विपरीत पंजाब में पराली जलना फिर से शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि 15 सितंबर से लेकर अब तक तीन दिनों में पराली जलने के मामले बीते दो सालों के अपेक्षा ज्यादा दर्ज किए गए हैं।
पंजाब में तीन दिनों में पराली जलने के 16 मामले रिपोर्ट हो गए हैं,जबकि साल 2022 में इस दौरान 15 और 2023 में केवल 6 मामले ही सामने आए थे। इससे साफ है कि शुरुआत से ही पराली जलने के मामलों में तेजी दर्ज की जा रही है।
प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 15 सितंबर को पंजाब में पराली जलने के 11 मामले रिपोर्ट हुए। इनमें 9 मामले अमृतसर, 1 तरनतारन और एक फिरोजपुर में सामने आया। वहीं 16 को पराली जलाने का कोई मामला नहीं हुआ, लेकिन मंगलवार को पांच मामले रिपोर्ट हुए और यह सभी जिला अमृतसर के हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक अब तक पराली जलाने के मामले में अमृतसर सबसे आगे चल रहा है। यहां अब तक सबसे अधिक 14 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं अगर बीते दो सालों की बात करें, तो साल 2022 में 15 सितंबर को पराली जलाने के 14 मामले सामने आए थे और साल 2023 में कोई मामला रिपोर्ट नहीं हुआ था। 16 सितंबर 2022 को पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया था, परंतु साल 2023 में छह मामले रिपोर्ट हुए थे। 17 सितंबर को साल 2022 में एसएएस नगर से केवल एक मामला सामने आया था और 2023 में कोई मामला रिपोर्ट नहीं हुआ था।