फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   stubble burning again in Punjab, 21 new cases registered

Patiala News: दो दिन के बाद पंजाब में फिर जली पराली, 21 नए मामले दर्ज

Sun, 29 Sep 2024 09:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
stubble burning again in Punjab, 21 new cases registered
अब तक 119 मामले आ चुके, सबसे अधिक 12 मामले अमृतसर से सामने आए
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई बढ़कर 112 हुआ, बीमार लोगों को सांस लेने में हो सकती है तकलीफ
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में दो दिन के बाद रविवार को फिर पराली जलने के 21 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 12 केस अमृतसर से आए। इसके बाद पराली जलाने के कुल केसों की गिनती 119 पहुंच गई है। जिला अमृतसर कुल 71 मामलों के साथ टाॅप पर बना है। उधर, रविवार को मंडी गोबिंदगढ़ के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में दोबारा वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 67 था, वहीं रविवार को बढ़कर 112 हो गया। यह मध्यम श्रेणी में है। डॉक्टरों के मुताबिक इस एक्यूआई में खास तौर से फेफड़ों, अस्थमा व दिल के रोगों से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो सकती है। वहीं अमृतसर का एक्यूआई 73, बठिंडा का 59, जालंधर का 66, खन्ना का 58, लुधियाना का 68 और पटियाला का 60 दर्ज किया गया।
रविवार को पंजाब में पराली जलाने के 21 नए मामले हुए, जिनमें सबसे अधिक 12 मामले जिला अमृतसर से सामने आए। जबकि तीन फिरोजपुर, तीन कपूरथला और तीन तरनतारन में हुए। आंकड़ों के मुताबिक आज के ही दिन बीते साल 2023 में पराली ज्यादा जली थी। कुल 68 मामले रिपोर्ट हुए थे, जबकि साल 2022 में पराली नहीं जली थी।
विज्ञापन

15 सितंबर से लेकर अब तक पंजाब में पराली जलाने के कुल मामले बढ़कर 119 हो गए हैं। वहीं साल 2022 में यह संख्या 139 और साल 2023 में 133 थी। इस तरह से अब बीते साल के मुकाबले पंजाब में पराली जलाने के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। अगर जिला बार पराली जलाने के कुल मामले देखें, तो 71 मामलों के साथ अमृतसर नंबर वन बना है। वहीं तरनतारन में 9, कपूरथला में भी 9, फिरोजपुर व गुरदासपुर में 7-7, एसएएस नगर में 5, जालंधर में 4, संगरूर में 3, एसबीएस नगर, पटियाला व रूपनगर में 1-1 मामले रिपोर्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed